हमीरपुर के सुजानपुर में चार दिन से चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय मेले का समापन हो गया. बीते गुरुवार के रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गायक कुलविन्द्र बिल्ला ने अपनी सुरीली आवाज का जादू इस कदर बिखेरा कि हर कोई नाचने के लिए मजबूर हो गया. वहीं इस अवसर पर समापन समारोह के मुख्यातिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने शिरकत की. कुलविन्द्र बिल्ला ने लाइटवेट पैरा वास्ते बिल्लो झांझरा पावदा दूं, सेम टाइम सेम जगह, गोरया पैरा नूं झांरा ते नक नू दिल्ला दू कोका गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं हिमाचली कलाकारों ने भी अपनी गायकी से खूब तालियां बटोरी.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2CzrXJ3
No comments:
Post a Comment