हिमाचल प्रदेश में लाहौल घाटी के भीतर हिस्सों की सड़क करीब तीन महीने से बंद रहने के बाद सीमा सड़क संगठन द्वारा बर्फ हटाने के काम में तेजी लाई गई है. अब तक सीमा सड़क संगठन द्वारा उदयपुर से जाहलमा, केलांग से होंफू तक के सड़क मार्ग से बर्फ हटा दिया है. इससे छोटे वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है. सीमा सड़क संगठन के आला अधिकारियों ने दावा किया है कि उदयपुर—तांदी सड़क मार्ग पर एक सप्ताह के भीतर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी जबकि दस अप्रैल तक गोंदला और 15 अप्रैल तक सिस्सू पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2FBoqvD
No comments:
Post a Comment