VIDEO: दिव्यांगों को वोटिंग के दिन मिलने वाली सुविधाओं के बारे वर्कशॉप का आयोजन - Hindi Breaking News,Cricket,Bollywood

indian hindi news app brings you the letest news,update cricket news and letest bollywood news.tech update, online earnings tips, hindi jokes, motivation story for you from the hindi top breaking news studios in india. stay tuned to the letest news stories from india and the world.

Breaking

Breaking news

Home Top Ad

Tuesday, March 19, 2019

VIDEO: दिव्यांगों को वोटिंग के दिन मिलने वाली सुविधाओं के बारे वर्कशॉप का आयोजन

लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान दिव्यांग व्यक्तियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मिलने वाली सुविधा से सोमवार को अवगत कराया गया. आज यहां इंदौरा तथा नूरपुर विधानसभा क्षेत्रों के दिव्यांग व्यक्तियों के लिये चुनाव कार्यालय नूरपुर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला की अध्यक्षता नूरपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने की. इस कार्यशाला में 45 दिव्यांग मतदाताओं के अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बूथ लेवल के अधिकारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर बोलते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) नूरपुर ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष के पंजीकरण से छूट गए पात्र युवाओं विशेषकर दिव्यांग व्यक्तियों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिये प्रेरित करने के अलावा उन्हें मतदान के दिन मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करना है.

from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2HHolIg

No comments:

Post a Comment