सरकारी वाहनों का दुरूपयोग किस तरह से होता है यह किसी से छिपा नहीं है. हिमाचल प्रदेश में शिमला के रामनगर स्थित धोबीघाट में HP-07D-6005 नंबर की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी का इस्तेमाल कपड़े लाने के लिए किया जा रहा है. इस काम के लिए ड्राइवर की ड्यूटी रविवार को छुट्टी वाले दिन लगाई गई है. यह गाड़ी किसी मंत्री को मिल सकती है या फिर बड़े अधिकारी को. न्यूज 18 हिमाचल के इस संवाददाता ने यह पता लगाने के लिए कि यह गाड़ी किसकी है, के लिए कई फोन किए लेकिन कोई यह बताने को राजी नहीं है कि यह गाड़ी किसकी है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2VFkQWP
No comments:
Post a Comment