हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भारत के दुनिया की चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर कहा कि पीएम मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के बाद जय अनुसंधान का नारा चरितार्थ किया है. भारत का अंतरिक्ष महाशक्ति बनना प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व की बात है. इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को भी बधाई दी है. उन्होंने कहा कि इससे भारत का सिर ऊंचा हुआ है. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत ऐंटी सैटलाइट मिसाइल के जरिए एक सैटलाइट को मार गिराया है, जिसे महज 3 मिनट में पूरा किया गया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2uxriDN
No comments:
Post a Comment