हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले को स्वछता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था, लेकिन उसी जिले का सुंदरनगर इस अवॉर्ड पर दाग लगा रहा है. मंडी जिले के सुंदरनगर में हर तरफ गंदगी के अंबार लगे है और अब तो क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़ेदान भी गायब हो चुके हैं. इसके चलते लोग सड़कों के किनारे ही कूड़े का ढेर लगाने के लिए मजबूर हैं. इस दिशा में नगर परिषद सुंदरनगर ठोस कदम उठाने में फेल साबित हुई है. सुंदरनगर के स्थानीय निवासी विनोद स्वरूप ने जिला प्रसाशन और स्थानीय नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा की भोजपुर, पुराना बाजार, नरेश चौक और बीएसएल नहर के किनारो के साथ अन्य कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे है जिस पर आवारा कुत्तों सहित आवारा पशु मुंह मार रहे हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2T6N0bj
No comments:
Post a Comment