हिमाचल प्रदेश में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए लाहौल स्फीति जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. प्रशासन ने सर्दी के दौरान छुट्टी पर गए कर्मचारियों और अधिकारियों को लाहौल आने का आदेश जारी कर दिया है. कर्मचारियों को वापस लाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है. दो दिनों के भीतर अब तक सौ से अधिक सरकारी कर्मचारी हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाहौल पहुंच चुके हैं. जिनमें पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, दीगर विभाग और परिवहन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं. प्रशासन की ओर से बाकी बचे कर्मचारियों को लाने का प्रयास किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों के छुट्टियां रद्द कर दी है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2WSd2lb
No comments:
Post a Comment