हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुकेत उपमंडल के अराध्य देव बड़ा देओ कमरूनाग अपने लाव लश्कर सहित सोमवार को राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला -2019 के लिए प्रस्थान कर गए हैं. बड़ा देव कमरूनाग सुंदरनगर तक 37 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे. इस अवसर पर देव कमरूनाग के रथ सूरज पख्खे को बाहर निकालकर गुर द्वारा बावड़ी के पानी व गंगाजल के साथ परंपरागत तौर पर स्नान करवाया गया. वहीं देवता के मुख्य वाद्य यंत्र "काऔली" का भी पूजन किया गया. देव कमरूनाग कमेटी, मझोठी रोहांडा के सचिव दुनी चंद ने कहा कि सोमवार को बड़ा देव कमरूनाग रोहांडा के मझोठी में स्थित अपनी कोठी से सुकेत देवता मेला में शिरकत करने विधिवत पूजन के उपरांत निकल पड़े हैं. उन्होंने कहा कि देव कमरूनाग का आज रात्रि विश्राम गांव कोटला में करेंगे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2GcdMLh
No comments:
Post a Comment