हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली में गर्मियों की आहट के साथ ही यहां पर्यटक की आमद होने लगी है. पर्यटक सीजन शुरू होते ही यहां ट्रैफिक जाम की समस्या भी गहराने लगती है. जाहिर सी बात है कि इससे आम जनता के साथ साथ पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कुल्लू—मनाली मार्ग पर तो कई बार घंटो जाम लगा रहता है. इन दिनों मनाली से नैरचौक के मध्य फोरलेन सडक का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसके चलते कई स्थानों पर सड़क तंग होने के कारण भी जाम लग जाता है. मनाली के एसडीएम अश्विनी कुमार से मनाली में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयार किए जा रहे प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मनाली में जाम की समस्या से निपटने के लिए इस बार अलग से प्लान तैयार किया जा रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2VZorzp
No comments:
Post a Comment