हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के भांदल पंचायत के गांव में विजय कुमार का परिवार आज भी कच्चे मकान में मवेशियों के साथ रहने पर मजबूर है. केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए योजनाएं तो बनाई जाती है और उस पर करोड़ों रुपया भी खर्च किया जाता है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ये योजनाओं उचित पात्र तक नहीं पहुंच पाती हैं. चंबा जिला की भांदल पंचायत के प्रियूंगल गांव में रह रहे इस परिवार को देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि किस तरह से आम लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है. पिछले कई सालों से यह परिवार कच्चे मकान में मवेशियों के साथ रहने पर मजबूर है. यह परिवार अभी भी लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाता है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2VgaHTH
No comments:
Post a Comment