चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आखिर कई महीनों के लंबे इंतजार के बाद लोगों को डायलिसिस मशीन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई. दरअसल, कई महीने पहले यहां पर सरकार द्वारा लाखों रूपये लोगों को डायलिसिस मशीन की सौगात तो दे दी गई थी, लेकिन यहां पर उन मशीनों को चलाने के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाने की वजह से लोगों को इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था. कॉलेज प्रशासन द्वारा इन डायलिसिस मशीन को चलाने के लिए कई बार डॉक्टर लाने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी डॉक्टर चंबा जिला के मेडिकल कॉलेज के लिए नहीं मिल पा रहा था. इसके चलते यहां के लोगों को इस सुविधा के लिए शिमला, टांडा व पंजाब के निजी हॉस्पिटल में जाना पड़ता था.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2VtryCG
No comments:
Post a Comment