पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आज 28 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें याद किया गया. इस दौरान पूरे देश के साथ-साथ हिमाचल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई. वहीं शिमला में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. यहां उपस्थिति सरकारी कर्मचारियों और लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई. वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. जिसमें राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि राजीव गांधी के योगदान को पूरा देश कभी नहीं भूल सकता.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2YJ1IZr
No comments:
Post a Comment