हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से एकबार फिर दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. दरअसल, काशांग नाला के पास लैंडस्लाइड हुआ है. यहां पहाड़ी गिरने से NH-05 बाधित हो गया है. जिसकी वजह से ऊपरी किन्नौर और स्पीति का संपर्क बाकी जगह से कट गया है. सड़क मार्ग पर चट्टान गिरने की ये तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर रही हैं. चट्टानों की गिरती इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है कि किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा हो सकता है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2vD273b
No comments:
Post a Comment