VIDEO: ऊना में 100 पार की उम्र के 103 वोटरों को बनाया रोल मॉडल - Hindi Breaking News,Cricket,Bollywood

indian hindi news app brings you the letest news,update cricket news and letest bollywood news.tech update, online earnings tips, hindi jokes, motivation story for you from the hindi top breaking news studios in india. stay tuned to the letest news stories from india and the world.

Breaking

Breaking news

Home Top Ad

Wednesday, May 15, 2019

VIDEO: ऊना में 100 पार की उम्र के 103 वोटरों को बनाया रोल मॉडल

ऊना में निर्वाचन विभाग ने मतदान के लिए सभी शतायु यानि सौ साल की उम्र वाले सभी मतदाताओं को रोल मॉडल बनाया है. ऊना में कुल 103 मतदाता सौ साल की उम्र पार चुके हैं. इस योजना के तहत ऐसे सभी शतायु मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान का विशेष निमंत्रण पत्र बाकायदा उनके घर जाकर निर्वाचन विभाग के अधिकारी स्वयं जाकर उन्हें निमंत्रण पत्र दे रहे हैं, ताकि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बना सकें. विभाग के मुताबिक कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जो ज्यादा उम्र और कमजोरी की वजह से मतदान करने से गुरेज करते हैं, लेकिन इस बार विभाग की कोशिश है कि उन्हे मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचाया जा सके.शतायु मतदाता परेशानी आने पर निर्वाचन अधिकारी या फिर टोल फ्री नंबर 1950 संपर्क कर सकते हैं.

from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2YppOrW

No comments:

Post a Comment