रहड़ी-फड़ी लगाने के लिए सब्जी विक्रेताओं में जमकर लात घूसें चले. मामला हिमाचल की राजधानी शिमला का है. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.जानकारी के अनुसार, मामला गुरुवार का है. शिमला के लोअर बाजार में सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता आपस में भिड़ गए. दो पक्षों में इस दौरान जमकर लात घूसे चले. कोई बाल्टी तो कोई क्रेट उठाकर एक-दूसरे पर मारने लगे और गाली-गलौज भी की. सूचना के बाद थाना सदर से पुलिस की टीम आई और पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया. डीडीयू अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद सभी को थाने ले जाया गया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2LwwanO
No comments:
Post a Comment