हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर मतदान आज आरम्भ हो गया है. सुबह से ही प्रदेश की जनता में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. क्या नेता, क्या युवा, क्या बुर्जग, और क्या दुल्हे, क्या दुल्हन-सभी सुबह से ही लाइनों में खड़े होकर अपना-अपना मत डाल रहे हैं. यदि मंडी संसदीय क्षेत्र के मनाली विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां पर भी युवा, बुर्जग और नेताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. मनाली विधानसभा क्षेत्र के बाशिंग पोलिंग बूथ में जहां दुल्हे ने बारात में जाने से पहले मतदान किया. वहीं, मनाली के पतलीकूहल में 95 वर्षीय भेखी देवी, हिरी देवी 80 साल और तोषी देवी 85 ने भी अपने मत का प्रयोग किया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2YyNni4
No comments:
Post a Comment