हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं में कुछ लोगों द्वारा बीडीसी मेंबर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घुमारवीं में 2 दिन पहले बीडीसी सदस्य के साथ रात को मारपीट की गई. मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है. बुधवार देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों में आपस में लड़ाई हो गई. दोनों ही गुटों ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज की है. थाने में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई, जो बीडीसी सदस्य है और अपने दोस्त को छोड़ कर आ रहा था कि कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोककर हाथापाई शुरू की और डंडे से मारपीट की. उसने बताया की युवकों ने नशा कर रखा था. दूसरी तरफ, दूसरे गुट ने भी बीडीसी सदस्य के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2Juvehf
No comments:
Post a Comment