कुल्लू जिले में बरसात के मौसम में हर जगह पर सामाजिक संस्थाएं, वन विभाग के कर्मचारी व स्कूली छात्र पौधारोहण कर रहे हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ढालपुर मैदान व कुल्लू कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया. छात्रों ने ढालुपर मैदान में दर्जनों वृक्ष लगाए जिससे ढालपुर मैदान में हराभरा रहे और लोगों को स्व्चछ हवा मिले. शहर में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए लोग अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण का संरक्षण कर सकें. कुल्लू कॉलेज के इकाई अध्यक्ष महेन्द्र ने कहा कि इसके साथ एबीवीपी कई समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर सहयोग करती आ रही है. इसी कड़ी में एबीवीपी पर्यावरण संरक्षण में कहीं न कहीं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LUyqEr
No comments:
Post a Comment