चंबा जिले में रावी नदी के किनारे खनन माफिया की सक्रियता बढ़ गई है. रेत माफिया जहां रावी नदी के किनारे खुदाई कर रेत निकालने का काम करते हैं, वही रावी नदी के तेज बहाव में भी अपनी गाड़ियों को लेकर वहां से रेत निकालने में कोई गुरेज नहीं करते हैं. इस वजह से वहां पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं. कुछ जगह पर प्रशासन ने रेत निकालने के लिए ठेकेदार को लीज पर जगह भी दी है लेकिन उसी लीज की आड़ में बाकी लोग अवैध रूप से रावी नदी में ट्रैक्टर उतार वहां अवैध खनन का धंधा कर रहे हैं. अभी ऐसा ही एक हादसा सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है. जहां पर नदी में एक व्यक्ति अपने ट्रैक्टर के साथ उतरा और बीच में जाकर उसका ट्रैक्टर नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया. गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक सकुशल किनारे पर पहुंच गया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NXbpy3
No comments:
Post a Comment