हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से कुल्लू जिला शोक की लहर में डूब गया है. जिले में दो दिन के राजकीय शोक से जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने बचत भवन कुल्लू में शोक सभा का आयोजन किया. इसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. शोक सभा में जिलाभर के दर्जनों अधिाकारियों ने भाग लिया, जिसमें आम लोगों ने भी शिरकत की और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पिति कर आत्मा की शांति की दुआएं मांगी. इस दौरान एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम कुल्लू अमित गुलेरिया, एसीटूडीसी सन्नी शर्मा, सीएमओ डॉक्टर सुशील चंद्र, आरटीओ, सुरेश जसवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2nO7yIq
No comments:
Post a Comment