VIDEO: अटल जी के निधन से शिमला व्यापार मंडल भी शोक में डूबा - Hindi Breaking News,Cricket,Bollywood

indian hindi news app brings you the letest news,update cricket news and letest bollywood news.tech update, online earnings tips, hindi jokes, motivation story for you from the hindi top breaking news studios in india. stay tuned to the letest news stories from india and the world.

Breaking

Breaking news

Home Top Ad

Saturday, August 18, 2018

VIDEO: अटल जी के निधन से शिमला व्यापार मंडल भी शोक में डूबा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी के निधन पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है. शिमला के माल रोड पर रोटरी टाउन में शोक सभा का आयोजन किया गया. शहरवासियों के साथ साथ बीजेपी और कांग्रेस नेताओं सभी ने एकजुटता का संदेश देकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शहरवासियों का कहना है कि अटल बिहारी वाजयेपी का हिमाचल के साथ खासा लगाव था. शिमला के लोग भी उन्हें बहुत करीब से जानते थे. लोगों का कहना है कि अटल जी के निधन से देश को काफी क्षति पहुंची है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है. नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि नगर निगम शिमला का परिवार उनके निधन से शोक में डूबा है. अटल जी के निधन से शिमला व्यापार मंडल भी पूरी तरह शोक में डूबा दिखा. शिमला व्यापार मंडल ने आधे दिन तक दुकाने बंद करने का निर्णय लिया, जिसका असर शहर के साथ साथ उप नगरों में भी दिखाई दिया.

from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2w8unKM

No comments:

Post a Comment