हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू सहित अन्य क्षेत्रों में नशे का कारोबार करने वाला शातिर व्यापारी हंसराज उर्फ अबू को एसआईयू की टीम ने 12 ग्राम चिट्टे व एक लाख 86 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है. टीम ने आरोपी के कब्चे के साने के चाक सहित कई अन्य आपत्ति जनक सामान जब्त किया है. मंडी एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि अबू पिछले कई दिनों से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. पिछले कुछ दगिनों से वह सुंदरनगर में रहकर नशे का कारोबार कर रहा था. शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाईवे 21 के पास उसके ठिकाने पर दबिश दी और 12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में चमुखा में एक रिवालसर निवासी भारतभूषण के कब्चे से 7.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है. इसके अलावा लाहौल स्पीति निवासी प्रेमजी और कुल्लू निवासी बालक राम से 80 ग्राम चरस बरामद की है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ox1Pam
No comments:
Post a Comment