मंडी के सराजघाटी के जंजेहली बाजार में एक शराब युवक ने बीच बाजार में करीब 20 मिनट तक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़े रखा. मिली जानकारी के अनुसार मुरारी लाल नामक युवक शराब के नशे में धुत होकर बाजार में हुड़दंग कर रहा था. सूचना के बाद जंजैहली थाने से एएसआई मोहन जोशी मौके पर पहुंचे. युवक ने पुलिस की गाड़ी देख कर उसके आगे खड़ा हो गया. पुलिसकर्मियों ने उसे हटाने की कोशिश की. इस दौरान शराबी ने एएसआई का गिरेबान पकड़ लिया. काफी देर की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को काफी किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LQLhmU
No comments:
Post a Comment