हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुंदरनगर के नांडी में दोमंजिला मकान में शनिवार देर रात भयंकर आग लग गई. आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में आग लगना बताया जा रहा है. गोहर उपमंडल में आने वाली नांडी पंचायत की प्रधान नागण देवी ने बताया कि 8 कमरों का स्लेटनुमा दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया. इस आग से लाखों का नुकसान हो गया. घर के नीचे वाली मंजिल में गौशाला थी, जहां जानवर बंधे थे. 6 भेड़ें, दो गाय व एक जोड़ी बैलों को ग्रामीणों की मदद से बचाया गया. सड़क सुविधा न होने के चलते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच नहीं पाई. ग्रामीणों ने खुद ही आग पर काबू पाया. प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2wWYWEm
No comments:
Post a Comment