हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग की आम बैठक शनिवार के दिन जंग के मैदान में बदल गई. दरअसल, यहां एलपीएस सोसाइटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था. यह मुद्दा आम बैठक में भी उठाया गया. सुरेंद्र जसपा ने जब कार्रवाई का सवाल किया तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित उनके समर्थक यहां भड़क गए और सुरेंद्र जसपा पर हमला कर दिया. इस बीच हालात बिगड़ते देख एसपी राजेश धर्माणी ने मोर्चा संभाला और मामले को शांत करवाने की कोशिश की. बाद में कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा के पहुंचने पर पूरा मामला शांत हुआ. जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र जसपा ने निर्देशक मंडल को भंग करने की मांग की है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2O57Hmy
No comments:
Post a Comment