भारतीय नौ सेना ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीत ली. सोमवार को रथ मैदान में खेले गए फाइनल मैच में नौ सेना की टीम ने हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल को हराया. विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 41 हजार रुपए का नकद इनाम दिया गया. प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नौ सेना के अंशुल को भी 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा दशहरा ग्रामीण खेल उत्सव में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता चकुरठा ने जीती, जबकि फगवाणा की टीम उपविजेता रही. इन टीमों को क्रमशः 27 हजार और 20 हजार रुपए के इनाम दिए गए.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2q8mxON
No comments:
Post a Comment