डॉ. वाई एस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी मे जल्द ही एक खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा. सवा करोड़ रुपए की लगात से बनने वाले इस परिसर की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नौणी विश्वविद्यालय पहुंच कर आधारशिला रखी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नौणी विवि मे पौने तीन करोड़ रुपए की लागत से बने चार कमरों वाले परीक्षा हॉल व लैबोरेटरी का भी लोकार्पण किया. सीएम का नौणी विवि पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. सीएम ने नौणी विवि के विभिन्न विभागों की ओर से लागाई गई फलों व फूलों की प्रदर्शनी का भी जायजा लिया. साथ ही छात्रों की समस्याओं को भी सुना और समस्याओं के जल्द समाधान का भी आश्वसन दिया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2R8Sqlz
No comments:
Post a Comment