ऊना के पेखूबेला में निर्माणाधीन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो के बाहर चल रही कामगारों की हड़ताल 34 दिनों से जारी है. कंपनी से निकाले गए मजदूरों को वापस रखने सहित अन्य मांगोंं को लेकर प्रदर्शन कर रहे कामगारों के समर्थन में ऊना सदर के कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा भी उतर आए है. प्रदर्शनकारियों के समर्थन में रायजादा के उतरने की सूचना मिलते ही आईओसीएल डिपो के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. फिलहाल का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा. सतपाल रायजादा ने कंपनी प्रबंधन को 28 अक्तूबर तक मांगे न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2q5wnRn
No comments:
Post a Comment