देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी आश्वसत है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने राजधानी शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में जनता परेशान है, इसलिए वे परिवर्तन चाहते हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी का चुनाव में जीतना तय है. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है. लोगों में चुनाव को लेकर समर्थन है. लोग परिवर्तन चाहते हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी इन राज्यों में जीत दर्ज कराएगी. रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव की जीत के साथ ही लोकसभा चुनाव की जीत का शंखनाद करेगी.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2CGW9my
No comments:
Post a Comment