हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. शनिवार की सुबह नकरोड़ क्षेत्र से चंबा की तरफ आ रही आल्टो कार सहरुन नामक स्थान पर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. गाड़ी में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. गाड़ी में सिर्फ चालक अकेला ही सवार था, जिसकी पहचान राजदीन के रूप में की गई है. राजदीन गांव सिमरा डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा का रहने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस चौकी नकरोड़ थाने का एक दल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई है, जिसके खिलाफर धारा 279, 304A भारतीय दंड संहिता दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OPMAJc
No comments:
Post a Comment