शिमला सहित आसपास के सभी इलाकों में 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप है. इसकी वजह 108 एंबुलेंस में तेल नहीं होना है. सरकार ने करोड़ों के टर्नओवर वाली GVK के कंपनी को एंबुलेंस का जिम्मा सौंपा है. लेकिन कंपनी इतनी असंवेदनशील हो गई है कि उसे मरीजों की जान की भी परवाह नहीं है. हालत ये है कि बाइक एंबुलेंस तक में तेल नहीं डलवाया जा रहा है. कंपनी की कार्यप्रणाली इस तरह की है कि हफ्ते में केवल दो ही दिन तेल डलवाया जाता है. शिमला में 108 एंबुलेंस को स्टार्ट करने तक का तेल नहीं बचा है. 36 में से केवल 2 एंबुलेंस की ही सेवा उपलब्ध है. एंबुलेंस कर्मियों की माने तो एक एंबुलेंस के पास 24 घंटे में करीब 15 केस आते हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि स्वास्थ्य सेवा किस तरह चरमरा गई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2P5aSKq
No comments:
Post a Comment