ऊना के मैहतपुर में शिव सेना द्वारा राम मंदिर संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट और प्रदेश सचिव भाग सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान शिव सैनिकों ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए हर समय तैयार रहने और कार सेवा करने का संकल्प लिया. राम मंदिर निर्माण को लेकर नारेबाजी भी की गई. शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट ने केंद्र सरकार से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शीघ्र ही अध्यादेश लाने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि अगर सरकार अध्यादेश नहीं लाती है तो शिव सैनिक खुद अयोध्या जाकर राम मंदिर बनाने का काम करेंगे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zugitz
No comments:
Post a Comment