सोलन के क्षेत्रीय अस्तपाल में पानी के लिए मरीज पिछले तीन दिनों से तरस रहे हैं. अस्पताल में पानी ने होने की वजह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है. शौचालय गंदा हो गया है. मरीज के साथ साथ अब तो तीमारदार भी बीमार पड़ने की कगार पर आ चुके हैं. सारा अस्पताल दुर्गंध से भरा पड़ा है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि अस्पताल प्रशासन आंखे बंद कर कुम्भकर्णी नींद सोया पड़ा है. अस्पताल में भर्ती रोगियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों से अस्पताल में पानी नहीं है जिसके चलते वे शौचालय के लिए टैक्सी कर शौच के लिए बाहर जा रहे हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zZuUR7
No comments:
Post a Comment