हिमाचल प्रदेश में 700 करोड़ रूपये के कृषि आधारित एकीकृत विकास परियोजना पर छाया संकट टल गया है. योजना फिर से बहाल हो गई है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पत्र द्वारा प्रदेश सरकार को इसकी सूचना दी है. वन विभाग के माध्यम से चल रहे इस प्रोजेक्ट पर कुछ समय से तकनीकी कारणों के कारण पेंच फंसा हुआ था. इस परियोजना को वन विभाग की ही एक और योजना में समाहित करने का फैसला विश्व बैंक ने किया था. इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के समक्ष भी यह मामला उठाया. अब केंद्र सरकार की पहल के बाद योजना को बहाल कर दिया गया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OP1Wsq
No comments:
Post a Comment