मंडी के अभिषेक अवस्थी की कामयाबी का डंका आॅस्ट्रेलिया में बज रहा है. बीते 10 वर्षों में अभिषेक ने आॅस्ट्रेलिया में कामयाबी के जो नए आयाम स्थापित किए हैं, उन्हें देखकर यही प्रतीत हो रहा है कि मंडी के इस गबरू को बुलंदियों पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता. 35 वर्षीय अभिषेक अवस्थी मूलतः मंडी शहर के रहने वाले हैं. अभिषेक ने अपना खर्चा निकालने के लिए कैफे, स्टेडियम और घोड़ों की रेस के दौरान पार्ट टाईम नौकरी भी की. 2010 में लैट्राब यूनिवर्सिटी में ही हायर एजुकेशन की वैकेंसी निकली तो इसमें बड़े-बड़ों को पछाड़ते हुए इस पद पर अपना कब्जा जमाया. 2015 में अभिषेक आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया सरकार द्वारा मल्टीकल्चरल सर्विसिस के अम्बेसेडर नियुक्त किए गए.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2BkxBPg
No comments:
Post a Comment