हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को उभारने के लिए शुरू किए गए सांसद खेल महाकुंभ के तहत सोमवार को हमीरपुर में फुटबॉल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ. आज शुरू हुई फुटबॉल प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला से 36 टीम में भाग ले रही हैं. फुटबॉल की इस प्रतियोगिता को लेकर जहां बड़े खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, वहीं जूनियर और सब जूनियर टीम हुई अपना दमखम दिखाने के लिए टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2KgCHi9
No comments:
Post a Comment