हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़ माजरी में एक प्रवासी महिला ने आत्महत्या कर लिया है. महिला का शव झाड़माजरी गांव के खेतों में एक पेड़ पर लटका हुआ पाया गया है. महिला के सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि प्रवासी महिला यूपी की रहने वाली थी जो कि अपने पूरे परिवार के साथ झाड़माजरी में रहती थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2P2vnYg
No comments:
Post a Comment