शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए जरूरी इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देश के लगभग सभी बड़े शिक्षण संस्थान कर रहे हैं, लेकिन देश का ए ग्रेड विश्वविद्यालय होने के बावजूद एचपीयू में सुविधा नहीं है. परिसर से लेकर हॉस्टलों को वाई-फाई की सुविधा से लैस करने की कवायद साल 2013 से चल रही है. हालांकि करीब छह वर्ष बीते जाने के बाद भी यह अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है. प्रशासन के पास एक करोड़ से ज्यादा की ग्रांट भी है लेकिन लचर कार्यप्रणाली के चलते यह कार्य पूरा नही हो पाया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2DXw2bI
No comments:
Post a Comment