हिमाचल में नवंबर माह में सड़कों की टारिंग नहीं की जाती क्योंकि इस मौसम में अगर टारिंग की जाती है तो वह ज्यादा देर टिक नहीं पाती है. दरअसल, इस मौसम में तापमान बेहद कम होता है और यही वजह है कि तारकोल अपनी पकड़ नहीं बना पाता है. इसके बावजूद भी न जाने क्यों लोकनिर्माण विभाग सूबाथू रोड पर टारिंग करवा रहा है. यह टारिंग क्यों करवाई जा रही है और किसके कहने पर करवाई जा रही है या किसे फायदा देने के लिए पहुंचाई जा रही है, यह एक जांच का विषय है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2QAPmCi
No comments:
Post a Comment