जोनल हॉस्पिटल मंडी में खाली चल रहे डाक्टरों के दर्जनों पदों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. पहले हस्ताक्षर अभियान चलाने के बाद मंगलवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने पहले मंडी शहर में एक रोष रैली निकाली जो जोनल हॉस्पिटल परिसर में आकर संपन्न हुई. यहां पर माकपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करके राज्य सरकार और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. माकपा के जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने बताया कि हॉस्पिटल में खाली पड़े पदों को लेकर एक ज्ञापन राज्य सरकार को भेज गया है. हमने दो सप्ताह के भीतर खाली पदों को भरने की मांग उठाई है. फिर दो सप्ताह बाद हॉस्पिटल में माकपा द्वारा तालाबंदी की जाएगी. सीएम के गृहजिला के सबसे बड़े अस्पताल में दो दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों के पद खाली चल रहे हैं. यहां डॉक्टरों के 45 पद स्वीकृत हैं जिसमें से मात्र 12 डॉक्टर ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2BEeWNa
No comments:
Post a Comment