यूं तो देश और दुनिया के तमाम हिस्सों में क्रिसमिस का त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है लेकिन धर्मशाला के मैकलोडगंज में मनाया जाने वाला ये त्यौहार अपने-आप में एक अनूठी पहचान लिए हुए है. यहां देश के सबसे प्राचीन चर्च में क्रिसमिस मनायी जा रही है. देश-दुनिया से आए लोग यहां की प्रार्थना में भाग लेते हैं. यहां क्रिसमिस को सर्व धर्म सम्मेलन के तौर पर मनाया जाता है. यहां हर धर्म के लोग क्रिसमिस मनाने पहुंचते हैं. ये प्राचीन और शानदार चर्च अमृतसर प्रांत के तहत आता है. यहां क्रिसमस की रौनक देखने स्थानी लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. मंगलवार को भी यहां लोगों की भारी भीड़ दिखी जो एक दूसरे को बधाई दे रहे थे.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2QQflXd
No comments:
Post a Comment