हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के बंजार उपमंडल के सैंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी को लेकर हो रही हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही. भूख हड़ताल के आठवें दिन सोहन लाल, मोती राम कटवाल तथा लक्ष्मीकांत ने अनशन को ज़ारी रखा. अनशन स्थल पर बैठे सैंजघाटी के तमाम लोगों ने सरकार की अनदेखी पर निराशा जताई. वहीं, संयुक्त संघर्ष समिति ने डॉक्टर नहीं भेजने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2QZrWXw
No comments:
Post a Comment