हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ सटे खराहल घाटी की पांच पंचायत के लोगों ने हिमाचल किसान सभा के बैनर तले पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान सैंकड़ो किसान, बागवानों ने खराहल क्षेत्र में सिंचाई व पीने के पानी का प्रावधान करने के बारे में उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया. कमेटी ने इस दौरान अखाड़ा बाजार से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक एक रोष रैली भी निकाली. खराहल क्षेत्र में 5 पंचायतें न्योली, पुईद, चंसारी, सेऊगी व तलोगी में पानी की समस्या से दर्जनों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2GrGECp
No comments:
Post a Comment