हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात से अस्त-व्यस्त हुए आधे हिमाचल का जनजीवन अभी तक पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट सका है. ऐसे में अब और बर्फबारी यहां के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. बीते दिनों हुई बर्फबारी का राजधानी शिमला की लाइफ लाइन बस सेवाओं पर काफी असर पड़ा है. शिमला शहर की अधिकतर सड़कें खाली दिखाई दे रही हैं. लोग घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे लेकिन बस न आने से निराशा हाथ लगी है. शहर में ताजा हिमपात से लक्क़ड़ बाजार की सड़क पर बसें नहीं चली. हालांकि सड़क से बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2G6UQz7
No comments:
Post a Comment