हमीरपुर के सीनियर सैकेंडरी बाल स्कूल के खेल मैदान में जिला स्तरीय 70वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने तिरंगा फहरा कर जनता को संबोधित किया. इससे पहले मुख्य अतिथि वीरेन्द्र कंवर के मैदान में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और मंत्री कंवर ने परेड का निरीक्षण किया. पुलिस, होमगार्ड, स्कूल छात्र, एनसीसी कैडेटों ने वीरेन्द्र कंवर को परेड की सलामी दी. कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेन्द्र ठाकुर, विधायक कमलेश कुमारी, बीजेपी मीडिया सहप्रभारी नरेन्द्र अत्री, डीसी हमीरपुर ऋचा वर्मा, एडीएम गौतम रतन, एएसपी बलवीर सिंह, एचएचओ संजीव गौतम भी मौजूद रहे. इस दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2FS59Yr
No comments:
Post a Comment