किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी के 13 दिनों के बाद भी यहां के 80 प्रतिशत गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है. विधुत आपूर्ति 13 दिनों से बंद होने से बिजली विभाग को 93 लाख का नुकसान हो चुका है. बिजली आपूर्ति को बहाल करने में विभाग के कर्मचारियों के हाथ—पांव फूल रहे हैं. इससे इतर बिजली नहीं होने से लोगों को मोमबत्ती के सहारे सर्द रातें गुजारनी पड़ रही है. किन्नौर के डीसी गोपाल चंद ने मीडिया से रू ब रू होते हुए कहा कि लगातार बर्फबारी होने के बाद भी जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है. बिजली बहाल करने के लिए विभाग को 20 होमगार्ड जवान भी दिए गए हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2G7k7tO
No comments:
Post a Comment