कुल्लू जिला में तीन दिनों के बाद मौसम साफ गया है. बीते शुक्रवार की रात कुल्लू घाटी की ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई है और ताजा बर्फबारी होने से पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है. हालांकि, शनिवार की सुबह धूप ने चुपके से दस्तक दे दी, जिसके चलते घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है. यहां के स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने खिली धूप में धूप का आंनद दिनभर जमकर लिया. खिली धूप में पहाड़ों पर बर्फ चांदी की तरह चमक उठी. घाटी में शीतलहर से बचने के लिए अंगीठी, तंदूर व हीटर का सहारा भी ले रहे हैं. जिले में बारिश बर्फबारी से किसानों, बागवानों व पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2D3F7h5
No comments:
Post a Comment