हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीखड़ के करीब 250 छात्र खौफ के साए में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. दरअसल, बरसात के मौसम में भारी बारिश की वजह से स्कूल के मैदान का एक भाग नाले के तेज बहाव में बह जाने की वजह से स्कूल के भवन पर पूरी तरह से खतरा मंडराने लगा है. इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक वहां पर किसी भी तरह की सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है. अभिभावकों ने कई बार स्कूल प्रशासन व सरकार से पंचायत प्रतिनिधियों से इस स्कूल में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए उनके ध्यान में बात भी लाई थी लेकिन अभी तक यहां पर किसी भी तरह की सुरक्षा दीवार नहीं लगाई है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2G8nW1M
No comments:
Post a Comment