हिमाचल प्रदेश के मनाली और इसके आस पास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से हो रही बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था. शनिवार की सुबह जब धूप निकल आई तब यहां के बाशिंदों ने राहत की सांस ली. घाटी में खिली धूप के बाद बर्फ से ढंके पहाड़ भी चांदी की तरह चमक उठे. मनाली में मौसम के साफ होते ही यहां का मौसम एकदम सुहावना हो उठा है. मनाली घूमने आए पर्यटक इस मौसम का खूब मजा लेते हुए देखे जा रहे हैं. पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते पर्यटन स्थल सोलंग नाला की बात करें तो यहां मौसम के खुलते ही पर्यटकों का तांता लग गया है. पर्यटक यहां पर पंहुच कर बर्फ के बीच खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2D4QFjX
No comments:
Post a Comment